Sunday, December 21, 2025

Hardik Pandya ने फिर से 2 साल बाद पहनी मुंबई की जर्सी, वायरल हो रही कप्तान की तस्वीर

Hardik Pandya Mumbai Indians: हार्दिक पांड्या ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए पहला मैच खेला था। फिर हार्दिक पांड्या अपने दमदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस के एक अहम खिलाड़ी बन गए लेकिन आईपीएल 2021 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दिया। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को अपने पास शामिल करके कप्तान बना दिया। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या 2 साल बाद फिर से मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। इसके बाद फिर से मुंबई की जर्सी में हार्दिक पांड्या नजर आए हैं।

मुंबई की जर्सी में दिखे हार्दिक

इस समय टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में हार्दिक पंड्या 2 साल बाद फिर से मुंबई इंडियंस की नीली जैसी में नजर आ रहे हैं इस दौरान हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहन रखी है। फिर से हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की जर्सी में देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

गुजरात छोड़ मुंबई में शामिल हुए पांड्या

साल 2022 में पहली बार मुंबई ने हार्दिक पांड्या को छोड़ दिया जिसके बाद हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने खरीद कर अपनी टीम का कप्तान बना दिया। पहले ही सीजन में हार्दिक पांड्या ने कप्तानी करते हुए गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना दिया फिर आईपीएल 2023 के फाइनल में भी हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस पहुंच गई। फिर आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से मुंबई ने अपनी टीम में शामिल कर लिया।

Read More-जिसे 4 करोड़ में खरीदा उसी ने दे दिया दिल्ली को धोखा, अंग्रेज खिलाड़ी ने IPL खेलने से किया मना

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img