IPL 2025 में नहीं बजेगा डीजे और ना होगा डांस? गावस्कर ने BCCI को दी बड़ी सलाह

IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के कारण आईपीएल 2025 का टूर्नामेंट भी प्रभावित हुआ था और एक हफ्ते के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के टूर्नामेंट को रद्द करने का फैसला किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच सीज फायर के ऐलान के बाद एक बार फिर से आईपीएल शुरू होने वाला है। आईपीएल 2025 के बाकी बचे हुए मैच 17 मई से शुरू होंगे। आईपीएल 2025 को लेकर सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को बड़े सलाह दी है।

सुनील गावस्कर की बड़ी सलाह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को बड़े सलाह देते हुए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा “मैं उम्मीद करता हूं कि जो कुछ हुआ है और कुछ परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, इसके सम्मान में स्टेडियम को इंटरटेनमेंट से दूर रखना चाहिए। वहां बस खेल होना चाहिए। दर्शकों को आने दें, लेकिन संगीत न बजाएं, ओवर्स के बीच में डीजे न बजाएं, ऐसा कुछ भी न हो। बस खेल हो, कोई डांसर न हो, कुछ भी न हो। सिर्फ क्रिकेट हो। यह उन परिवारों की भावनाओं का सम्मान करने का एक अच्छा तरीका होगा, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।”

17 मई से शुरू होगा टूर्नामेंट

आईपीएल 2025 को पुनः शुरू करने का फैसला लिया गया है। जहां पर 17 मई से एक बार फिर से भारत में आईपीएल खेला जाएगा आईपीएल के शेष बचे हुए मैच 17 मई से शुरू होंगे। आईपीएल 2025 की प्लेऑफ की रेस बहुत ही ज्यादा रोमांचक हो चुकी है जिस कारण आखिरी मुकाबलो पर फैंस की निगाहें नहीं हुई है।

Read More-इलेक्ट्रॉनिक रिंग पहने दिखे विराट-अनुष्का, जाने क्यों खास है यह अंगूठी

Hot this week

क्या किसी बड़े खतरे का संकेत? ईरान के बंदर अब्बास में आया भूकंप

ईरान के दक्षिणी शहर बंदर अब्बास में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img