पहले CSK और KKR अब MI को RCB ने घर में घुसकर धोया, आईपीएल में दूसरी बार हुआ ये कारनामा

RCB vs MI: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में रजत पाटीदार कर रहे हैं रजत पाटीदार की कहानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस को उसी के घर में जाकर हराया है। इसी के साथ आरसीबी ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

आरसीबी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स को ईडन गार्डन के स्टेडियम में हराया है तो वही चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक के स्टेडियम में हराया था। इसके बाद अब आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में हराया है इसी के साथ आरसीबी एक ही सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा मुंबई इंडियंस को उसी के घरेलू मैदान पर हारने वाली दूसरी टीम बन गई है इन बड़ी टीमों को एक ही सीजन में उनके घर में हारने वाली पहले टीम पंजाब किंग्स है। पंजाब किंग्स ने साल 2012 में चेन्नई और कोलकाता के अलावा मुंबई को उसी के घर में हराया था। अब एक बार फिर से आरसीबी ने ये कारनामा कर दिखाया है।

मुंबई के खिलाफ 12 रन से जीता मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच कल 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला गया है जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी को 12 रन से जीत मिली है और यह मुकाबले बहुत ही ज्यादा रोमांचक हुआ है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में चार में से तीन मुकाबले जीते हैं जिस कारण आईपीएल 2025 के अंक तालिका में आरसीबी तीसरे नंबर पर है।

Read More –मुंबई इंडियंस में आपसी अनबन! रोहित शर्मा को नहीं मिल रही तब्बजो?

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img