Rishabh Pant and MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का एक महान विकेटकीपर बल्लेबाज कहा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी जगह पक्की कर ली थी और वह टीम इंडिया के लिए बतौर विकेटकीपर अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे थे। लेकिन सड़क हादसे के बाद ऋषभ पंत लगातार क्रिकेट से दूर बने हुए हैं। आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत आईपीएल 2024 के ऑक्शन के लिए दुबई गए थे। आईपीएल 2024 के ऑक्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत ने टेनिस खेला है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
धोनी और पंत ने खेल टेनिस
इस समय दुबई से टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस लेटेस्ट वीडियो में युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जब महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत टेनिस खेल रहे होते हैं तब फैंस वहां पर उनको देखकर खूब शोर मचाते हैं। ऋषभ पंत और धोनी का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
MS Dhoni and Rishabh Pant were playing tennis last night in Dubai after IPL auction. pic.twitter.com/LmLc2WFEGT
— ` (@WorshipDhoni) December 20, 2023
आईपीएल ऑक्शन के लिए दुबई पहुंचे पंत और धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 के ऑक्शन में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे थे। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनने वाले महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बैठे हुए नजर आए थे। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ऋषभ पंत भी आईपीएल ऑक्शन में देखे गए हैं। भले ही ऋषभ पंत पिछले सीजन में चोटिल होने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ना खेल पाए हो लेकिन इसके बाद भी ऋषभ पंत को ऑक्शन के लिए बुलाया गया था।
Read More-Shubman Gill से छिनी ICC ODI Ranking की बादशाहत, बाबर आजम फिर बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज