Tuesday, February 10, 2026

टीम इंडिया के दीवाने बने एलिस्टर कुक , इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने तारीफ में काढ़े कसीदे

Ind vs Aus: पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह के कप्तानी में बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया था जबकि भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से पहले टेस्ट मुकाबले में कई स्टार खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे जहां पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी बाहर थे तो वही रविंद्र जडेजा और अश्विन को शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से पहले टेस्ट मैच में हराया है। भारतीय टीम की जीत के बाद एलिस्टर कुक हैरान रह गए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

एलिस्टर कुक ने दिया बड़ा बयान

एलिस्टर कुक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व महान खिलाड़ियों में से एक है और एलिस्टर कुक ने भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर हैरानी व्यक्त की है। एलिस्टर कुक ने कहा “मैंने सोचा कि भारत बहुत साहसी है। वे टॉस जीतते हैं और उस विकेट पर बल्लेबाजी करते हैं, आप देखते हैं कि भले ही उन्होंने सिर्फ 150 रन बनाए, फिर भी वे सोचते हैं हम ऑस्ट्रेलिया को वहां पर हराएंगे। मुझे लगता है कि पर्थ में ज्यादातर कप्तान पहले गेंदबाजी करते। निश्चित रूप से करते और शायद खराब रिजल्ट का सामना करते जैसा कि आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया में होता है। भारत ने शानदार तरीके से इसका सामना किया। यह एक शानदार प्रदर्शन था।”

6 दिसंबर से होगा दूसरा टेस्ट

पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का मनोबल और भी ज्यादा बढ़ गया है जिस कारण अब भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मैच में भी शानदार जीत के इरादे से उतरने वाली है भारतीय टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी भी हुई है जहां पर कप्तान रोहित शर्मा फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं दूसरा टेस्ट मुकाबले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से खेला जाएगा जिसका क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More-‘इंडिया जाओ और उन्हें वही मारो…’ चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर ये क्या बोलकर शोएब अख्तर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img