Monday, February 16, 2026

विराट कोहली के बाद धोनी को भी मिला ये खास अवॉर्ड, BCCI सचिव ने किया सम्मानित

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी 43 साल की उम्र में भी आईपीएल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल ही नहीं बल्कि इंडियन टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तान माने जाते हैं क्योंकि धोनी की कप्तानी में भारत में कई आईसीसी टूर्नामेंट के खिताब अपने नाम किए हैं। बीते दिन चेन्नई और राजस्थान के बीच हुए मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ख़ास सम्मान मिला है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव ने महेंद्र सिंह धोनी को ये अवार्ड देकर सम्मानित किया है।

धोनी को मिला ये खास सम्मान

18 वीं बार आईपीएल का आयोजन हो रहा है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी भी 43 साल की उम्र में खेल रहे हैं BCCI के सचिव श्री देवजीत सैकिया की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी को ख़ास सम्मान दिया गया है महेंद्र सिंहधोनी को BCCI के सचिव श्री देवजीत सैकिया ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी मोमेंटो अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

पांच बार चेन्नई को बनाया चैंपियन

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर बहुत ही शानदार रहा है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को पांच बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है। साल 2020 में चेन्नई में धोनी की कप्तानी में अपना आखिरी आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था अब चेन्नई के लिए सिर्फ विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं।

Read More-बैसाखी के सहारे चलने को मजबूर राहुल द्रविड़, RR के हेड कोच से मिलने पहुंचे MS Dhoni, वीडियो वायरल

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img