IPL 2025 के बाद एक बार फिर टूटा कप्तान श्रेयस अय्यर का सपना, फाइनल में हारी टीम

Shreyas Iyer: आईपीएल 2025 का टूर्नामेंट खेलने के बाद भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर T20 मुंबई लीग का टूर्नामेंट खेल रहे थे जहां पर श्रेयस अय्यर T20 मुंबई 2025 के टूर्नामेंट में मुंबई फाल्कन्स के लिए खेल रहे थे। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई फाल्कन्स ने T20 मुंबई लीग 2025 के टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। जहां पर फिर से श्रेयस अय्यर की टीम फाइनल में हार गई है। आईपीएल के बाद एक बार फिर से श्रेयस अय्यर का सपना टूट गया है।

फाइनल में हारी मुंबई फाल्कन्स

T20 मुंबई लीग का फाइनल मुकाबला मराठा रॉयल्स और मुंबई फाल्कन्स के बीच खेला गया था। मुंबई फाल्कन्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे थे। मराठा रॉयल्स के खिलाफ मुंबई फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मराठा रॉयल्स ने बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना दिए और मुंबई फाल्कन्स को इस मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया और फाइनल मुकाबला जीत लिया।

फिर टूटा श्रेयस अय्यर का दिल

मुंबई फाल्कन्स को T20 मुंबई लीग के फाइनल में मिली हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का चैंपियन बनने का सपना टूट गया। इससे पहले आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तानी कर रहे थे और पंजाब किंग्स के कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर ने पंजाब को फाइनल तक पहुंचा था लेकिन फाइनल मुकाबले में पंजाब को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और पंजाब पहली बार चैंपियन बनने से चूक गई।

Read More-प्लेन क्रैश हादसे में मारे गए लोगों के लिए हार्दिक पांड्या ने जताया दुख, कही ये बात

Hot this week

चंडीगढ़ सेक्टर-37: बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाके की आवाज, लोगों में खलबली

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में बुधवार (1 अप्रैल) को बीजेपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img