चेन्नई की हार के बाद धोनी के खेलने पर बवाल, माही के 9वें नंबर उतरने पर भड़के कई दिग्गज

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कल मैच में हर का सामना करना पड़ा है जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी क्रम पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई के लिए 9 वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के 9वें नंबर पर उतरने पर कई दिग्गज भड़क गए हैं।

मनोज तिवारी ने धोनी पर उठाए सवाल

मनोज तिवारी ने धोनी के निचले क्रम पर उतरने पर सवाल खड़े करते हुए कहा “हम इस बारे में बात कर रहे थे कि शायद वह (धोनी) नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। यह मेरी समझ से परे है कि धोनी जैसा बल्लेबाज, जो 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रह सकता है, उसे बैटिंग ऑर्डर में ऊपर क्यों नहीं उतारा जा सकता? आप जीतने के लिए खेल रहे हैं, है न? वह कोचिंग स्टाफ (CSK), धोनी को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आने के लिए कहने की हिम्मत नहीं रखता है। एक बार उन्होंने फैसला कर लिया, तो बस हो गया।”

शेन वॉटसन ने दी सलाह

महेंद्र सिंह धोनी ने 9 वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में 30 रन की पारी खेली थी। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन “चेन्नई के फैंस यही देखने आते हैं। धोनी ने 16 गेंद में 30 रन बनाए। मैं चाहूंगा कि वह बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आएं। उन्हें आर अश्विन से पहले आना चाहिए था। मैच उस समय जिस स्थिति में था, धोनी को 15 गेंद और खेलनी चाहिए थी।”

Read More-अहमदाबाद में गिल की बादशाहत, IPL में एक वेन्यू पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img