Wednesday, December 3, 2025

एडम गिलक्रिस्ट ने धोनी की कप्तानी पर उठाए सवाल, बोले ‘क्या उनका दिमाग अभी भी…’

IPL 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे सफल कप्तान माना जाता है धोनी के कप्तानी में भारत में आईसीसी के कई बड़े टूर्नामेंट का खिताब जीता है इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के टूर्नामेंट के भी सबसे सफल कप्तान है महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई में 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। लेकिन आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में सीएसके का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है जिस पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है और महेंद्र सिंह धोनी के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।

गिलक्रिस्ट ने उठाए धोनी पर सवाल

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने आरसीबी के खिलाफ चेन्नई को मिली शर्मनाक हार पर अपना बयान देते हुए धोनी को लेकर कहा “ वह कभी भी उत्साहित नहीं होते या कोई साफ भावनाएं नहीं दिखाते कि वह परेशान हैं। मुझे बस आश्चर्य है कि क्या उनका दिमाग अभी भी उनके लिए उतनी ही चतुराई से काम कर रहा है, जितनी हमेशा से करता आया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वह करियर के अंत के करीब पहुंच रहे हैं। चाहे वह इस साल हो या अगले साल, जो भी हो। मैं उनकी कप्तानी की कड़ी आलोचना नहीं करना चाहता, क्योंकि मुझे लगता है कि कुछ खराब गेंदबाजी ने उन्हें निराश किया है।”

खलील अहमद को लेकर कही ये बात

एडम गिलक्रिस्ट ने खलील अहमद के खराब प्रदर्शन को लेकर कहा “रणनीतिक रूप से, मुझे नहीं पता कि क्या कोई बड़ा अंतर हो सकता था, लेकिन खलील अहमद को वापस गेंदबाजी के लिए लाना जोखिम भरा था, शायद धोनी गेंदबाजी के लिए अंशुल कंबोज को भेज सकते थे। नूर अहमद ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उसे देखते हुए रवींद्र जडेजा को एक एक्स्ट्रा ओवर डालने के लिए उतारा जा सकता था, उन्होंने 45 डॉट बॉल भी फेंकी थी।” चेन्नई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 2 रन से नजदीकी हार का सामना करना पड़ा।

Read More-पंजाब ने पाकिस्तान से बुलाया ये खूंखार ऑलराउंडर, IPL 2025 में बिखेरेगा जलवा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img