19 साल तक राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं ये लोग, ‘शनि की महादशा’ दिलाती है सुख

ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं जीवन में हर क्षेत्र में सफलता मिलती है शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हालांकि जब शनि अशुभ महादशा में होते हैं तो इंसान को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

434
Shani ki Mhadsha

Shani ki Mhadsha: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह अपने निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। कुंडली में शनि की महादशा 19 साल तक शुभ और अशुभ फल देता है। जब भी कोई ग्रह व्यक्ति की कुंडली में मजबूत स्थिति में होता है तो उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वही ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं जीवन में हर क्षेत्र में सफलता मिलती है शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हालांकि जब शनि अशुभ महादशा में होते हैं तो इंसान को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लिए आगे आर्टिकल में शनि की महादशा में कैसा फल मिलता है उसके बारे में जानते हैं।

कैसा मिलता है शनि की महादशा में फल

-जब इंसान के कर्म खराब होते हैं फिर कुंडली में शनि नीच हो तो व्यक्ति को शनि की महादशा में खूब कष्ट झेलना पड़ता है। आर्थिक स्थिति खराब होती है नौकरी और व्यापार में रुकावट आती है इतना ही नहीं व्यक्ति को चारों तरफ से बीमारियां घेर लेती हैं।

-अगर जातक की कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में होते हैं तो उन्हें राजाओं जैसी जिंदगी जीने का अवसर प्राप्त होता है। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलता है आप जहां भी जाएंगे आपको सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शनि की महादशा के उपाय

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौथी दीया जलाने से लाभ होता है। इसके बाद पेड़ की परिक्रमा करने और शनि के मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का जाप करें। संभव हो तो भिखारी और जरूरतमंद आदि को दान करें।

-जिस जातक पर शनि की महादशा का अशुभ प्रभाव चल रहा हो तो उसे नीलम धारण करना चाहिए। महिलाओं और बुजुर्गों, मजदूर आदि को भूलकर भी अपमान नहीं कर करना चाहिए।

-शाम के समय इस पेड़ के नीचे एक बाद एक मुखी दीपक लोहे की कटोरी में जलाएं शनि चालीसा का पाठ करें। उसके बाद भूखे को भोजन कराएं।

(Disclaimer; यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Read More-इन राशि वालों के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा साल 2024, शनि की टेढ़ी नजर बरपाएगी कहर