Friday, December 19, 2025

सावन में भूलकर भी इन 5 चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन, नाराज हो जाएंगे भगवान शिव

Sawan 2024: सावन का महीना शुरू हो चुका है। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र और पुनीत माना जाता है। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है और उपवास रखा जाता है। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसी चीज हैं जिनको खाना वर्जित माना गया है। सावन के महीने में भूल कर भी इन पांच चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

सावन में ना करें इन 5 चीजों का सेवन

प्याज और लहसुन: सावन के महीने में प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि आयुर्वेद में लहसुन और प्याज को तामसिक प्रवृत्ति का माना गया है। इनका सेवन मन में गलत विचार,हिंसा, सुस्ती और नकारात्मक भावनाओं को बढ़ा सकता है।

पत्तेदार हरी सब्जियां: असल में मानसून के दौरान नमी की वजह से हरी सब्जियों में बैक्टीरिया और कीड़े चिपक जाते हैं जो कई बार नजर नहीं आते हैं। इसीलिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।

दाल-दलहन: सावन के महीने में कुछ दालें,खास करके मसूर की दाल खाने से परहेज करना चाहिए। इसे खाने से शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा होती है जो उमस भरे मौसम में किसी का भी पेट खराब कर सकती है।

मांसाहारी व्यंजन: भगवान शिव सात्विक के प्रतीक माने जाते हैं। इसीलिए सावन के महीने में मांसाहारी व्यंजन सेवन नहीं करना चाहिए। इस महीने भोलेनाथ की भक्ति के प्रतीक रूप में मांस, मछली, अंडे और शराब का सेवन बंद कर देना चाहिए।

डोसा- इडली जैसी चीजें: डोसा,इडली और अचार जैसी चीजों का सेवन सावन के महीने में नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सेवन आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऊर्जा स्तर में असंतुलन पैदा कर सकता है।

Read More-गुपचुप तरीके से तिजोरी में रख दें ये 3 चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img