मालव्य योग से चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, बनेंगे आर्थिक उन्नत के योग

शुक्र देव इस राशि के दसवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। रिश्तो में सुधार होगा विदेश से कैरियर को लेकर कुछ अच्छा ऑफर मिल सकता है।

116
astrology grah

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह को धन ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र का गोचर 28 जनवरी को होगा। शुक्र राशि परिवर्तन करते हुए मीन राशि में पहुंचेंगे। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। शुक्र देव अपनी उच्च राशि से बैठकर वृषभ समेत पांच राशि वालों को भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इन पांच राशि वालों की चमकेगी किस्मत

मिथुन राशि: शुक्र देव इस राशि के दसवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। रिश्तो में सुधार होगा विदेश से कैरियर को लेकर कुछ अच्छा ऑफर मिल सकता है। आयात और निर्यात के कार्यों से आर्थिक लाभ मिलेगा।

कर्क राशि: व्यापार से जुड़े कार्यों को लेकर विदेशी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। शुक्र का यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए विशेष रूप से फलदाई होगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। तीर्थ स्थल की यात्रा का योग बन सकता है।

वृषभ राशि: शुक्र का यह राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के 11वें भाव में होगा। ऐसे में शुक्र गोचर की अवधि शानदार साबित होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। इस अवधि में दुश्मन भी दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है। शादीशुदा लाइफ में पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु राशि: गोचर के दौरान पारिवारिक जीवन का आनंद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के खास योग बनेंगे। सुख और असर के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों का स्थल पर अधिकारियों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। शुक्र गोचर की अवधि में वाहन सुख प्राप्त होगा।

सिंह राशि: शुक्र का यह गोचर सिंह राशि वालों के आठवें भाव में होने वाला है। करियर में प्रगति के कई विशेष योग बनेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। बिजनेस से जुड़े तमाम अटके हुए काम पूरे होंगे। संपत्ति का सुख प्राप्त होगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-इस दिन रखा जाएगा षट्तिला एकादशी का व्रत, भूलकर भी ना खाएं ये चीजें