Thursday, January 1, 2026

इस दिन रखा जाएगा षट्तिला एकादशी का व्रत, भूलकर भी ना खाएं ये चीजें

Shattila Ekadashi: एकादशी का व्रत बहुत ही विशेष और शुभ माना जाता है। जो भी इंसान एकादशी का व्रत करता है उसे भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सभी एकादशी में से षट्तिला एकादशी का व्रत भी रखना बहुत विशेष माना जाता है। धार्मिक विद्वानों के अनुसार इस दिन व्रत करने के कुछ नियम होते हैं जिनका पालन अवश्य करना चाहिए इस बार षटतिला एकादशी 25 जनवरी को मनाई जाएगी।

षटतिला एकादशी व्रत के नियम

सतातीला एकादशी वाले दिन सुबह स्नान के बाद विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए इसके साथ ही उन्हें फल, फूल ,मिश्री, खीर का भोग अर्पित करना चाहिए और भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करना चाहिए। भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करने से जातक को माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

षटतिला एकादशी पर ना खाएं ये चीजें

षटतिला एकादशी व्रत के दिन तामसिक प्रवृत्ति वाले भजन बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए। आपको लहसुन ,प्याज, तेज मसाले , चिकनाई ,मांस, मदिरा, नशे की चीजों का पूरी तरह से त्याग कर देना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन अन्न का सेवन भी नहीं किया जाता है। षटतिला एकादशी के व्रत वाले दिन आप राजगीर का आटा, नारियल, शकरकंद ,बादाम ,साबूदाना, शरबत ,फल, दही ,दूध और आलू आदि का सेवन करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro: करियर पर सबसे ज्यादा फोकस करते हैं इस माह में जन्मे लोग, जाने इनका स्वभाव

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img