महाशिवरात्रि पर इन राशि वालों की होगी बल्ले- बल्ले, बनने जा रहा दुर्लभ संयोग

महाशिवरात्रि के दिन से कुछ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। इस बार शुक्र राशि में सूर्य, शनि और शुक्र एक साथ मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे।

152
Mahashivratri 2024

Mahashivratri 2024: हर साल फागुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस साल 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन से कुछ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। इस बार शुक्र राशि में सूर्य, शनि और शुक्र एक साथ मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे। जिससे इन पांच राशि के जातकों को तगड़ा लाभ होगा।

मेष राशि

आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। जो बच्चे परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मेष राशि के जातकों के लिए इस साल की महाशिवरात्रि खास रहने वाली है।

तुला राशि

महाशिवरात्रि का त्योहार तुला राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहेगा। इस राशि के जातक को खुशखबरी मिल सकती है रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को फायदा होगा। परिवार के सदस्यों से रिश्ता मजबूत होगा।

कुंभ राशि

व्यापारियों को मुनाफा होगा कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। कुंभ राशि के जातकों के घर परिवार में शांति रहेगी। इस दौरान आप किसी गाड़ी और संपत्ति के मालिक बन सकते हैं।

मकर राशि

जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें खुशखबरी मिल सकती है आर्थिक लाभ होगा और समस्याएं दूर होगी। मकर राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि खास रहेगी भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह समय फलदाई रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी मेहनत करने से आपको सफलता हासिल होगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-मई में बनने जा रहा बहुत ही शुभ योग, हर तरफ से आएगा पैसा