Wednesday, December 3, 2025

Pitru Paksha 2025: कौन-सी राशियों पर बरसने वाली है पूर्वजों की कृपा? बदल जाएगी किस्मत या बढ़ेंगी परेशानियां?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष पितृ पक्ष 7 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक मनाया जाएगा। इस पखवाड़े को श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है, जिसमें लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा, तर्पण और दान करते हैं। मान्यता है कि इन 15 दिनों के दौरान पितरों की आत्माएं धरती पर आती हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देती हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस बार का पितृ पक्ष कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। जहां कुछ लोगों की अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी, वहीं जीवन में अटके कामों को गति मिलेगी।

मिथुन राशि: करियर और प्रॉपर्टी में बड़ा लाभ

मिथुन राशि के जातकों के लिए पितृ पक्ष की अवधि सौभाग्य लेकर आएगी। जो कार्य लंबे समय से अटका हुआ है, वह पूरा होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीत मिल सकती है। घर-परिवार में चल रही परेशानियां कम होंगी और पारिवारिक माहौल सकारात्मक बनेगा। तरक्की और पदोन्नति की संभावना है।

मकर राशि: दोगुनी खुशी और पारिवारिक विस्तार

मकर राशि वालों के लिए पितृ पक्ष एक नई शुरुआत का प्रतीक रहेगा। लंबे समय से जिस सुख का इंतजार था, वह अब पूरा होगा। परिवार में नए मेहमान की एंट्री से जीवन में उत्साह और खुशियां बढ़ेंगी। नौकरी से जुड़ा तनाव खत्म होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। अटूट विश्वास और पूर्वजों का आशीर्वाद आपके जीवन की दिशा बदल सकता है।

धनु राशि: प्रोजेक्ट में सफलता और सामाजिक मान-सम्मान

धनु राशि के जातकों को इस अवधि में पूर्वजों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट को गति मिलेगी और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक लाभ के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। निवेश के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध होगा।

पितृ पक्ष का आध्यात्मिक संदेश

यह 15 दिन न केवल पितरों की स्मृति और श्रद्धांजलि देने के लिए हैं, बल्कि यह हमें अपने पूर्वजों से जुड़े रिश्तों की अहमियत भी समझाते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यदि व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति से पितरों का स्मरण करता है, तो जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Raed more-Pitru Paksha 2025 में गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए ये 7 खास सावधानियां, शिशु पर पड़ सकता है असर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img