इस साल मई और जून में नहीं होंगे विवाह, जाने क्या है इसके पीछे की वजह

Vivah Muhurt 2024: कुछ लोगों को सर्दियों में शादी करना पसंद है तो कुछ लोगों को गर्मियों में विवाह करना पसंद होता है। मई और जून के महीने में शादी के मुहूर्त ज्यादा होते हैं। लेकिन इस बार 23 साल बाद मई और जून में विवाह नहीं होंगे। आपको बता दें सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुक्र और गुरु का अच्छी स्थिति में होना बहुत जरूरी होता है। 28 अप्रैल यानी आज शुक्र अस्त हो जाएंगे शुक्र के अस्त होने से विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं है। शुक्र के अस्त होने की स्थिति में कभी भी कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए बहुत ही अशुभ माना जाता है।

शुक्र होने जा रहे अस्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है। शुक्र धन ,विलासिता और भौतिक सुख, प्रेम और रोमांस के कारक हैं। यदि शुक्र उदयावस्था में नहीं हो यानी कि शुक्र अस्त हो तो उसे समय विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। 23 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब मई और जून महीने में शुक्र के अस्त रहने से विवाह नहीं हो रहे हैं। इससे पहले साल 2000 में भी ग्रह नक्षत्र की अशुभ स्थिति के कारण इन दो महीना में विवाह नहीं हुए थे। विवाह के लिए युवक – युवतियों को जुलाई महीने का इंतजार करना होगा।

शुक्र के अस्त होने पर नहीं होने चाहिए मांगलिक कार्य

शुक्र 28 अप्रैल को अस्त होंगे और 29 जून तक अस्त ही रहेंगे। इसके चलते विवाहों पर रोक रहेगी। सुख वैवाहिक जीवन के लिए विवाह के दिन ग्रह नक्षत्र शुभ स्थिति में होने चाहिए। शुक्र या गुरु अस्त होते हैं तो शुभ मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। विवाह, जनेऊ, मुंडन, गृह प्रवेश, व्यापार की शुरुआत जैसे काम नहीं किए जाते हैं। इसी बीच गुरु भी अस्त होंगे इसके चलते विवाहों पर भी रोक रहेगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-त्रिग्रही योग के निर्माण से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता!

Hot this week

अब भारत खुद पैदा करेगा परमाणु ईंधन! PFBR रिएक्टर से हुई ऐतिहासिक सफलता

भारत ने कलपक्कम स्थित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR)...

दिल्ली में आज क्या होने वाला है? IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन

Delhi Rain Alert: देश की राजधानी दिल्ली में अप्रैल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img