Thursday, November 13, 2025

घर की उत्तर दिशा में रखें ये 5 लकी चीजें, बरसेगी कुबेर और मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में चीज रखी जाती है तो कभी भी नकारात्मकता वास नहीं करती। घर में कोई भी चीज रखते समय किसी कार्यक्रम के आयोजन में या मकान बनाते वक्त दिशाओं का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी माना जाता है। घर की उत्तर दिशा से जुड़े भी कुछ खास नियम बताए गए हैं जिनको करने से आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहेगी। उत्तर दिशा में किन पांच चीजों को रखने से धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

घर की उत्तर दिशा में रखें ये पांच चीजें

वॉटर फाउंटेन: घर की उत्तर दिशा में वॉटर फाउंटेन रखना बेहद लाभकारी हो सकता है। इस दिशा में जल से जुड़ी कोई भी वस्तु रखना बहुत ही शुभ माना गया है इस दिशा में आप पानी का मटका भी रख सकते हैं पानी की मशीन भी लगवा सकते हैं।

तिजोरी: घर की उत्तर दिशा में तिजोरी रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिशा में धान का स्थान बनाने से घर में पैसों की कभी भी कमी नहीं होती है। इसके अलावा घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है आमदनी का रास्ता खुलता है।

फिश एक्वेरियम: घर की उत्तर दिशा में फिश एक्वेरियम रखना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। अगर एक्वेरियम में 9 मछलियां हो तो अत्यंत ही शुभ माना गया है। इस उपाय को करने से जीवन में धान के आगमन के रास्ते खुलने लगते हैं और कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होने लगते हैं।

कुबेर देव की तस्वीर: घर की उत्तर दिशा में कुबेर देवता की तस्वीर लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। उत्तर दिशा में कुबेर देव की तस्वीर लगाने में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्या में वृद्धि होती है।

झरने वाली तस्वीर: घर की उत्तर दिशा में नदी के झरने वाली कोई तस्वीर लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस दिशा में जल तत्व से जुड़ी वस्तुएं रखने से सकारात्मक बनी रहती है। अगर आपके घर में कल प्लेस का माहौल बना रहता है या छोटी-मोटी बातों पर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं तो इस उपाय को जरूर करें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-शुक्र गोचर से बन रहा मालव्य राजयोग, इन पांच राशि वालों को कर देगा मालामाल

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img