Friday, December 19, 2025

Kartik Purnima 2023: 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Kartik Purnima 2023: 27 नवंबर 2023 सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा है। शास्त्रों में पूजा-पाठ, नदी स्नान और दान-पुण्य के लिए कार्तिक पूर्णिमा बेहद शुभ मानी जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लेकर सृष्टि को जल प्रलय से बचाया था। यही कारण है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि होती हैं। साथ ही साथ आरोग्य का वरदान मिलता है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर बहुत दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है जिसमें कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है। इसके साथ ही नौकरी-व्यापार समेत धन में भी लाभ होगा।

कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग (Kartik Purnima 2023 Auspicious yoga)

पंचांग के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर 2023 को दोपहर 03.53 मिनट से 27 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 45 तक रहेगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग का संयोग बन रहा है। साथ ही इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा सोमवार को है। सोमवार के दिन पड़ने वाली पूर्णिमा बहुत ही पुण्यदायी मानी जाती है। इस दिन शिव की पूजा से चंद्र दोष और लक्ष्मी की उपासना से धन की समस्या दूर हो जाती है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा के दिन सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में होंगे।

इन राशियों को लाभ (Kartik Purnima 2023 Zodiac Sign Get Benefit)

वृषभ राशि – कार्तिक पूर्णिमा का दिन वृषभ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस दिन आपको किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी साथ ही धन कमाने में आ रही अड़चनों का नाश होगा। मां लक्ष्मी और शिव जी की कृपा से धन में लाभ होगा। आपके स्वास्थ में भी सुधार होगा।

कन्या राशि – कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहे बहुत ही शुभ संयोग कन्या राशि वालों का भाग्य जगा देंगे। इन्हें नौकरी के नए मौके मिलेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। साथ ही काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा मिलेगा। साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लम्बे समय से फंसा हुआ पैसा मिल सकता है।

मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों के प्रमोशन के आसार भी बन रहे हैं। इस दिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके परिवार में खुशियां आएंगी। इसके साथ ही किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है।

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img