Shani Ki Sade Sati 2025: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है क्योंकि शनि देव हर इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जिस जातक पर शनि देव नाराज होते हैं उसे हमेशा तकलीफों का सामना करना पड़ता है। शनि ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं इसीलिए शनि का शुभ और अशुभ प्रभाव जीवन पर ज्यादा समय तक रहता है। कल 2023 में शनि ने अपने ही राशि कुंभ में प्रवेश किया था और 29 मार्च 2025 में शनि गोचर करके मीन राशि में जाएंगे। साल 2025 में कुछ ऐसी राशियांहै जिन पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा।
मेष राशि
साल 2025 में मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इस दौरान इन्हें कोई बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से नहीं पटेगी किसी दुर्घटना में गंभीर चोट लग सकती है। इसके अलावा शारीरिक परेशानियां भी होगी। मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बिगड़नी शुरू हो जाएगी।
मीन राशि
आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है बिजनेस में घाटा हो सकता है। नई नौकरी की तलाश में आप दर-दर भटक सकते हैं। मीन राशि के जातकों को शनि के साढेसाती के करण कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं इस दौरान आपके माता-पिता का स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा।
कुंभ राशि
नौकरी में बार-बार समस्या आएगी। ट्रांसफर होंगे। सहकर्मियों के साथ समस्याएं होंगी जो आपको बड़ा नुकसान देंगी। व्यापार करने वालों को भी दिक्कतें आ सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे। कुंभ राशि वालों को शनि के साडेसाती का अंतिम चरण खास परेशान कर सकता है। आप जो भी मेहनत करेंगे उसमें आपको सफलता नहीं मिलेगी।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं मंगल ग्रह, इन तीन राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता