अगर हाथों में होती है ऐसे रंग की रेखाएं तो कभी भी नहीं हो पाते है सफल, ऐसा होता है इनका भविष्य

हाथों की लकीरों के रंग से भी अब इंसान के स्वभाव और उसके भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है। हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं होती है जो हमारे जीवन में बहुत ही अशुभ असर डालते हैं।

201
Palmistry

Colour Of Flame Lines: हाथ की रेखाएं हमारे भविष्य और स्वभाव के बारे में बता देती हैं। सामुद्रिक शास्त्रों में हाथों की लकीरों के बारे में बताया गया है। हाथों की लकीरों के रंग से भी अब इंसान के स्वभाव और उसके भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है। हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं होती है जो हमारे जीवन में बहुत ही अशुभ असर डालते हैं। कभी भी व्यक्ति को तरक्की नहीं करने देती हैं।

जीवन पर ऐसा प्रभाव डालती है यह लकीरें

धुंधली रेखाएं-जिस व्यक्ति की हाथ की रेखाएं धुंधली सी नजर आती है वह चालक किस्म के आदमी होते हैं। ऐसे लोग लाइफ में कभी भी पैसे वाले नहीं बन पाते हैं।

लाल रंग की रेखाएं-लाल रंग ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों की हाथों में लाल रंग की रेखाएं होती हैं उन्हें काफी गुस्से वाला माना जाता है। ऐसे व्यक्ति दूसरों की तरफ बहुत ही दानी होते हैं। इनका भाग्य हमेशा इनका साथ देता।

मधु रंग की रेखाएं-अगर किसी की हथेली की रेखाएं मधुमक्खी के शहद के जैसे रंग की होती हैं तो ऐसा व्यक्ति विद्वान और ज्ञानी होता है।

पीले रंग की रेखाएं-जिन जातक के हाथों में रेखाएं पीले रंग की होती है वह बहुत ही अहंकारी स्वभाव के होते हैं इनका कोई भी अपना नहीं हो पता है। यह हमेशा ही अलग रहते हैं।

नीले रंग की रेखाएं- ऐसे लोगों का जीवन काफी कष्ट से गुजरता है इन लोगों के जीवन में कभी भी सुख नहीं होता है। यह किसी के भी अपने नहीं बन पाते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro: करियर पर सबसे ज्यादा फोकस करते हैं इस माह में जन्मे लोग, जाने इनका स्वभाव