Wednesday, February 4, 2026

ऑफिस या घर में है काम का दबाव तो वास्तु के इन उपायों को अपनाने से मन में भर जाएगा जोश

कभी कभी कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता या लंबे वक्त तक काम करते रहने की वजह से अरुचि की स्थिति उत्प्नन हो जाती है। जिसके कारण किसी काम में मन नहीं लगता है। ऐसा तब होता है जब लगातार कार्य करते हैं इससे कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है। इससे बचने के लिए वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं जो आपको पॉजिटिव एनर्जी से परिपूर्ण और उत्साह से भर सकते हैं। इन उपायों को अपनाएं और नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करें।

  1. घर या ऑफिस की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखें। रोजाना घर या कार्यालय में धूप, अगरबत्ती का प्रयोग करें। अगर आपको अपने भविष्य से संबंधित कोई योजना बनानी है तो सुबह के समय बनाएं।
  2. नकारात्मक ऊर्जा आपके घर या कार्यालय में प्रवेश न करे इसके लिए आप मुख्यद्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक जरूर बनाएं। पूजा करते ध्यान रखें कि कर्पूर जरूर जलाएं। इससे पॉजिटिव एनर्जी में बढ़ोतरी होती है।
  3. आप अपने पास से पुरानी वस्तुओं को हटा दें। अपने कम्यूटर को हमेशा उत्तर दिशा की तरफ रखें। आप जहां कार्य करते हैं वहां हरे-भरे पौधों के गमले जरूर रखें।
  4. आप अपने पास में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति जरूर रखें इससे आपको कार्य में सफलता मिलेगी। यदि आसपास कोई बंद घड़ी या कोई खराब मशीन हो तो उसे तुरंत हटा दीजिए। अपनी जीवनशैली में ध्यान को जरूर शामिल करें।
  5. घर या दफ्तर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाएं इससे सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। अपने बेडरूम को पूरी तरह कभी भी बंद न करें। ध्यान रखें कि शयनकक्ष में झूठे बर्तन न हो। जीवन में उत्साह बनाए रखने के लिए रोजाना पक्षियों को दाना पानी जरूर खिलाएं।

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img