Monday, February 9, 2026

रामनवमी के दिन जरूर करें ये उपाय, दूर होगी सारी परेशानियां

Ramnavami 2024: सभी त्योहारों में रामनवमी को भी बहुत विशेष माना जाता है। रामनवमी चैत्र महास में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार रामनवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी। रामनवमी को भगवान श्री राम का जन्म हुआ था।राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। रामनवमी के दिन पूजा करने के लिए शुभ समय 11 बजकर 10 मिनट से लेकर 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।इस दिन पूजा के लिए शुभ समय 02 घंटे 33 मिनट है। ज्योतिष शास्त्र में रामनवमी के दिन के कई सारे उपाय बताए गए हैं।

धूमधाम से मनानी चाहिए रामनवमी

रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाना चाहिए। रामनवमी यानी रामचंद्र जी का इस दिन जन्म हुआ था। जैसे घर परिवार में किसी का बर्थडे मनाते हैं इस तरह से भगवान श्री राम का जन्म भी मानना चाहिए। अपने हाथों से घर में मीठा अवश्य बनाएं और उसका भोग भगवान श्री राम को लगे और फिर सभी को वितरित करें। रामनवमी के दिन भगवान हनुमान की विशेष पूजा करनी चाहिए। आशीर्वाद देती हुई मुद्रा में हनुमान जी का चित्र लगाए और उनके आगे बैठकर रामचरितमानस में राम अवतार की चौपाइयां पढ़ें। रामनवमी के दिन प्रभु श्री राम की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

रामनवमी पर धारण करें ये कवच

रामचंद्र जी के जन्म के दिन राम दरबार का चित्र ,लाल वस्त्र का आसान बनाकर रखें। फूलों की माला में श्रृंगार करते हुए, घी का दीपक जलाकर भजन कीर्तन करें। राम दरबार का श्रृंगार करने के बाद राम रक्षा स्त्रोत का पाठ अवश्य करें। शत्रुओं से जब डर होता है तब राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करके घर से निकलने पर सुधरण कवच प्राप्त हो जाता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-कब है बासोड़ा या शीतला अष्टमी? इस दिन बनाया जाता है बासी खाना

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img