मकर संक्रांति पर करें ये 6 काम, माना जाता है बहुत शुभ

Makar Sankranti Upay: 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश की घटना को चिन्हित करती है। महाभारत की कथा में मकर संक्रांति का विशेष आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। भीष्म पितामह जी ने इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त तथा सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश का इंतजार करते रहे। शास्त्रों में बताया गया है जो व्यक्ति सूर्य के उत्तरायण में प्राण त्यागता है उसे जन्म मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है। जब सूर्य मकर रेखा को पार कर उत्तरी कर्क रेखा की ओर बढ़ता है तो इसे उत्तरायण कहते हैं। उत्तरायण का समय शुभ कार्यों के लिए आदर्श माना जाता हैं। मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य देव उत्तरायण से दक्षिणायन होते हैं। इस दिन कुछ ऐसे काम है जिन्हें करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

मकर संक्रांति पर करें ये काम

पवित्र स्नान: मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप कहीं बाहर नहीं जा रहे हैं तो पानी से ही स्नान करें पानी में तिल जरूर डाल ले हैं।

सूर्य को अर्घ्य दें: तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल और तिल मिले और सूर्य देव को अरग दें।

खिचड़ी का भोग: सूर्य देव को खिचड़ी और तिल गुड़ बहुत ही पसंद है। इसीलिए सूर्य देव को खिचड़ी और तिल गुड़ का प्रसाद चढ़ाएं और दान भी करें।

दान: जरूरतमंदों को भोजन वस्त्र और धन का दान करना बहुत ही विशेष माना जाता है। यह दिन परोपकार के लिए आदर्श माना गया है।

सूर्य के मंत्र का करें जाप: मकर संक्रांति के दिन सूर्य के मंत्र का जाप करना चाहिए। “ॐ सूर्याय नमः” या “ॐ नमो भगवते सूर्याय” मंत्र का जाप करें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-तीन दिन बाद होने जा रहा है साल का पहला गोचर, रातों-रात ही चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img