Thursday, November 13, 2025

भूलकर भी घर की इन 5 जगहों पर ना रखें जूता- चप्पल, कंगाली नहीं छोड़ेगी पीछा!

Shoes Vastu Tips: कई बार हमारे द्वारा की हुई गलतियां हमीं पर भारी पड़ जाती हैं। ज्यादातर घरों में जुते और चप्पल इधर-उधर रख दिए जाते हैं। वास्तु शास्त्र में जुते- चप्पल के रखने की भी सही दिशा बताई गई है। अगर हम वास्तु के नियमों का पालन करते हैं तो कभी भी हमारे घर में पैसों की कमी नहीं रहती है और हमेशा सुख शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऐसी पांच जगहें हैं जहां पर गलती से भी जूते चप्पल नहीं निकालने चाहिए।

मुख्य द्वार पर

घर के मुख्य द्वार पर कभी भी जूते चप्पल नहीं रखनी चाहिए इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर से वापस चली जाती हैं।

उत्तर और पूर्व दिशा

उत्तर और पूर्व दिशा में कभी भी जूते- चप्पल नहीं रखना चाहिए बहुत ही अशुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में उत्तर और पूर्व धन की देवी मां लक्ष्मी की दशा मानी जाती है। साथ ही धन हानि भी हो सकती है।

तुलसी के पौधे के पास

कभी भी तुलसी के पौधे के पास जूते चप्पल नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा वास करती है और आर्थिक तंगी आ जाती है। तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है।

बेडरूम

बेडरूम में कभी भी जूते -चप्पल नहीं रखने चाहिए। साथी पति-पत्नी में लड़ाई झगड़े बढ़ जाते हैं। इससे दांपत्य जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

रसोई घर में

रसोई घर में कभी भी जूते चप्पल निकाल कर नहीं रखना चाहिए। रसोई घर में भोजन बनता है इसीलिए जूते चप्पल निकालना अशुभ माना जाता है। ऐसा करते हैं तो आप अन्न देवता का अपमान करते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-शुक्र का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करना इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा लाभदायक, होगी धन की बरसात

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img