Sunday, January 25, 2026

धनतेरस पर इन चीजों का खरीदना माना जाता है बहुत शुभ, नहीं खरीदने पर नाराज हो जाती है मां लक्ष्मी!

Dhanteras 2024: दिवाली से 2 दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस पर कुछ चीजों की खरीदारी बहुत ही शुभ मानी जाती है लेकिन कुछ चीजों को भूलकर भी धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए। आईए जानते हैं कि धनतेरस के शुभ अवसर पर किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए।

धनतेरस पर इन चीजों की करें खरीददारी

झाड़ू-धनतेरस पर झाड़ू का खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन ध्यान रहे कि झाड़ू प्लास्टिक की नहीं होनी चाहिए।

सोना और चांदी-धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

धनिया के बीज-धनतेरस पर धनिया के बीच घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। धनिया के बीज घर में गमले में डालना चाहिए जिस घर में धान के देवता का आगमन होता है।

घर की साफ-सफाई -धनतेरस पर घर की साफ सफाई करना बहुत ही विशेष माना जाता है।

उधार में ना करें खरीदारी- धनतेरस के दिन उधार में खरीददारी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे कर्ज बढ़ता है और माता लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं।

बनाए स्वास्तिक का चिन्ह- धनतेरस के दिन घर में स्वास्तिक का चिन्ह मुख्य दरवाजे पर बनाना चाहिए। स्वास्तिक का चिन्ह हल्दी और कुमकुम से बनाना चाहिए।

गाय की करें पूजा-धनतेरस पर गाय की पूजा करनी चाहिए। गाय को गुड और रोटी खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर ना करें ये काम

-धनतेरस के दिन काले कपड़े नहीं खरीदने चाहिए। क्योंकि काला रंग शनि का प्रतीक माना जाता है।

-धनतेरस पर धारदार वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

-धनतेरस पर लोहे की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। इसे खरीदने से राहु का वास हो सकता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-लाइट जलते ही बल्ब के सामने मंडराने लगते हैं कीड़े, छुटकारा पाने के लिए तुरंत करें ये जुगाड़

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img