Saturday, February 14, 2026

इस साल रक्षाबंधन पर बन रहे 5 शुभ योग, जाने किस मुहूर्त में बांधे राखी

Raksha Bandhan 2024 Shubh Yog: रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही शुभ माना जाता है। रक्षाबंधन भाई बहन के पावन रिश्ते का सबसे बड़ा त्योहार माना गया है। इस दिन सभी बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त यानी सावन के आखिरी सोमवार को पड़ने वाला है। वही इस बार रक्षाबंधन पर पांच शुभ योगी का भी निर्माण हो रहा है जो बहुत ही विशेष माना जा रहा है। इस दिन बहनें बहुत ही शुभ संयोग के बीच अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की प्रार्थना करेगी।

रक्षाबंधन पर बन रहे ये शुभ योग

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार सावन के आखिरी सोमवार को है। इसके अलावा इस दिन चार शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। रक्षाबंधन पर शोभन योग ,सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और सौभाग्य योग बन रहा है। इसके साथ ही इस दिन श्रवण नक्षत्र का भी अद्भुत संयोग बन रहा है। इन शुभ योगों के बीच सभी बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बंधेगी तो बहुत ही शुभ माना जाएगा। हालांकि इस बार भद्र का भी साया है इसीलिए राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में जरूर जान ले।

इस मुहूर्त में बांधे राखी

रक्षाबंधन यानी सावन पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 3:05 से शुरू होगी और रात 11:56 पर समाप्त होगी। रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को ही मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा 18 की रात को 2:21 से लग जाएगी और अगले दिन 19 अगस्त को दोपहर 1:24 तक रहेगी। इसीलिए जब तक भद्रा का साया रहे तब तक राखी ना बांधे। राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर 1:30 से 4:30 तक रहेगा। उसके बाद शाम 6:39 से 8:52 तक राखी बांध सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India Daily इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

Read More-शाम के समय घर में गलती से भी ना करें ये काम, हमेशा बनी रहेगी दरिद्रता

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img