आखिर गोवर्धन पूजा में गाय के गोबर से ही क्यों बनाते हैं पर्वत? जानिए इसके पीछे छिपी पौराणिक मान्यता

Govardhan Puja 2026:  दीपावली के बाद मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। साल 2026 में यह त्योहार 10 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा है। खास बात यह है कि इस अवसर पर लोग अपने घरों के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं। इसके बाद फूल, रोली, अक्षत और दीपक से उसकी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस पूजा में गोबर का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी है गोबर से पर्वत बनाने की परंपरा

पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्रदेव के प्रकोप और भारी बारिश से बचाने के लिए अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। तभी से गोवर्धन पर्वत की पूजा की परंपरा शुरू हुई। मान्यता है कि गाय और उसका गोबर बेहद पवित्र होते हैं। इसी वजह से गोवर्धन पर्वत की वास्तविक आकृति के प्रतीक के रूप में घरों में गाय के गोबर से पर्वत बनाया जाता है। यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा के साथ प्रकृति, गौमाता और पर्यावरण के महत्व को भी दर्शाती है।Govardhan Puja

गोवर्धन पूजा पर ऐसे करें गोबर से बनी आकृति की पूजा

इस दिन सुबह घर के आंगन या किसी साफ स्थान पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है। इसके पास भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करके फूल, रोली, अक्षत और कलावा अर्पित किया जाता है। इसके बाद दीपक जलाकर फल, मिठाई और अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। धार्मिक परंपरा के अनुसार, गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन गौमाता को स्नान कराकर तिलक लगाया जाता है और उन्हें मीठी रोटी तथा हरा चारा खिलाया जाता है। मान्यता है कि इससे परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहती है।Govardhan Puja

गोवर्धन पूजा 2026 का शुभ मुहूर्त भी जान लीजिए

पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे शुरू होगी और 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक रहेगी। गोवर्धन पूजा का सुबह का शुभ समय 10 नवंबर को सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे तक बताया गया है। वहीं शाम का मुहूर्त 5:30 बजे से 5:56 बजे तक रहेगा। इस पर्व पर अन्नकूट का भोग लगाने और गौसेवा करने की भी विशेष परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक गोवर्धन पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-शांति का वास होता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro: करियर पर सबसे ज्यादा फोकस करते हैं इस माह में जन्मे लोग, जाने इनका स्वभाव

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img