लखनऊ में आज बल्ला चलेगा या गेंद का होगा जलवा? ये आंकड़े IND vs WI मैच का बदल सकते हैं रुख

IND vs WI 1st T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी, लेकिन टी20 में मुकाबला अलग चुनौती वाला माना जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल लखनऊ की पिच को लेकर है। इकाना की सतह पर शुरुआत में बल्लेबाज रन बना सकते हैं, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ गेंद धीमी होने पर बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना मुश्किल हो सकता है।

इकाना में पहले बैटिंग करना क्यों हो सकता है फायदेमंद?

लखनऊ के मैदान पर अब तक हुए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों के आंकड़े टॉस के बाद रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यहां खेले गए 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 5 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। इसका मतलब है कि लक्ष्य का पीछा करना इस मैदान पर आसान नहीं रहा है। भारतीय टीम भी इसका अनुभव कर चुकी है। पिछले टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 100 रन का लक्ष्य हासिल करने में भी टीम इंडिया को काफी संघर्ष करना पड़ा था। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुन सकती है।

बारिश आई तो बदल सकता है पिच का मिजाज

लखनऊ में मुकाबले के दिन बारिश की संभावना भी चर्चा में है। हालांकि मैच के निर्धारित समय के आसपास बारिश की आशंका कम बताई जा रही है, इसलिए पूरे मुकाबले के होने की उम्मीद है। अगर बारिश से पहले पिच पर नमी आती है तो तेज गेंदबाजों को शुरुआती फायदा मिल सकता है। वहीं, खेल आगे बढ़ने पर स्पिन और धीमी गति की गेंदें बल्लेबाजों के सामने चुनौती पैदा कर सकती हैं। इकाना में बड़े स्कोर के मुकाबले नियंत्रित रन रेट और विकेट बचाकर खेलने की रणनीति ज्यादा कारगर साबित हो सकती है।

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, ईशान के पास बड़ा मौका

इकाना स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा सबसे ऊपर हैं। उन्होंने इस मैदान पर 2 पारियों में 155 रन बनाए हैं। ईशान किशन के नाम 108 रन दर्ज हैं। ऐसे में अगर ईशान आज 48 रन और बना लेते हैं तो वह रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर इस मैदान पर भारत के सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। भारत के पास वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज हैं, जबकि गेंदबाजी में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह अहम भूमिका निभा सकते हैं। वेस्टइंडीज की टीम भी शाई होप, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और रोस्टन चेज जैसे खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी।

Read More-टीम इंडिया में हुई भुवनेश्वर कुमार की वापसी, इस टूर्नामेंट में फिर पहनेंगे नीली जर्सी

Hot this week

जिस सुविधा के लिए बच्चे शहर भागते थे, अब गांव में ही मिलेगी… यूपी में बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण इलाकों के बच्चों और युवाओं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img