नीब करौली बाबा पर बनी फिल्म पहले रही गुमनाम, फिर कमाए 300 करोड़… अब अमित शाह से मुलाकात

Hanuman Ansh की टीम ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें अमित शाह के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा की गईं। पोस्ट में उन्होंने फिल्म की टीम को बधाई दी और बाबा नीब करौली के जीवन तथा हनुमान जी के प्रति उनकी भक्ति को सिनेमा के जरिए लोगों तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की। तस्वीरों में फिल्म के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी समेत टीम के अन्य सदस्य नजर आए।

नीब करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा पर बनी फिल्म

‘हनुमान अंश’ में बाबा नीब करौली के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को कहानी का केंद्र बनाया गया है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने बाबा नीब करौली की भूमिका निभाई है। इसके अलावा चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगे, अनिल रस्तोगी और हनी बख्शी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह रही कि फिल्म की रिलीज के समय बड़े स्तर पर प्रचार नहीं किया गया था। शुरुआत में दर्शकों की संख्या कम रही और फिल्म के सीमित शोज होने की खबरें भी सामने आई थीं।

तीसरे हफ्ते में बदली फिल्म की पूरी तस्वीर

फिल्म की कमाई में असली तेजी रिलीज के तीसरे सप्ताह के बाद देखने को मिली। सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ी और गानों को भी लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद दर्शकों की संख्या बढ़ने लगी। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले सप्ताह में करीब 1.08 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे सप्ताह में कलेक्शन करीब 40 लाख रुपये रहा। तीसरे सप्ताह में कमाई बढ़कर लगभग 10.40 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा देखने को मिला।

300 करोड़ क्लब में पहुंची ‘हनुमान अंश’

फिल्म के कलेक्शन में चौथे सप्ताह करीब 61 करोड़ और पांचवें सप्ताह लगभग 90.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। छठे सप्ताह में भी फिल्म ने करीब 80.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बाद के दिनों में भी फिल्म की कमाई जारी रही और रिपोर्ट के मुताबिक यह 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई। फिल्म को लेकर दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी के बीच अब अमित शाह से टीम की मुलाकात ने भी इसे चर्चा में ला दिया है।

Read More-नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल होते ही एक्शन, 3 गिरफ्तारियों के बाद महिला आयोग की एंट्री

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img