कंप्यूटर से जुड़ी सरकारी नौकरी का मौका, UPSSSC भर्ती के लिए इस तारीख से आवेदन

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने महाधिवक्ता कार्यालय के कंप्यूटर संवर्ग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 12 पदों पर भर्ती निकाली है। विज्ञापन संख्या 20-परीक्षा/2026 के तहत होने वाली इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद फीस जमा करने और आवेदन में जरूरी संशोधन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 रखी गई है। मुख्य परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

कंप्यूटर ऑपरेटर के 11 और सहायक ऑपरेटर का एक पद

इस भर्ती में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 11 पद हैं, जबकि सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए एक पद रखा गया है। कंप्यूटर ऑपरेटर के 11 पदों में 5 सामान्य, 2 ओबीसी, 1 ईडब्ल्यूएस और 3 एससी वर्ग के हैं। एसटी वर्ग के लिए कोई पद निर्धारित नहीं है। खास बात यह है कि यह भर्ती सभी उम्मीदवारों के लिए खुली नहीं है। आयोग UPSSSC PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा। पदों की संख्या के 15 गुना तक उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। जिनका PET स्कोर जीरो या निगेटिव है, उन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

योग्यता और सैलरी कितनी होगी?

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव भी मांगा गया है। सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए ग्रेजुएशन डिग्री या निर्धारित डिप्लोमा जरूरी है। वेतन की बात करें तो कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए का पद लेवल-4 में है और इसमें 25,500 से 83,100 रुपये तक वेतनमान है। सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर लेवल-2 का पद है, जिसका वेतनमान 19,900 से 63,200 रुपये है।

7 सितंबर से ऐसे कर सकेंगे आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाइव एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में विज्ञापन संख्या 20-परीक्षा/2026 का लिंक खोलना होगा। इसके बाद PET 2025 से जुड़ी जानकारी और रजिस्ट्रेशन डिटेल के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। जानकारी जांचने के बाद 25 रुपये निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर है, इसलिए उम्मीदवार आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भरें।

Read more-13 साल बाद झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 आरोपी दोषी करार; जानिए उस दिन क्या हुआ था

Hot this week

निरहुआ के एक शब्द से भड़कीं रानी चटर्जी, पलटवार में खोलने लगीं कई राज!

जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का विवाद...

‘मिर्जापुर’ का वो सीन जिसने रसिका दुग्गल को अंदर तक हिला दिया, बोलीं- ‘मैं पूरी तरह से…’

‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाकर रसिका...

13 साल बाद झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 आरोपी दोषी करार; जानिए उस दिन क्या हुआ था

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले में करीब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img