Bargi Dam Accident: जब मौत खड़ी थी सामने तब बहन को लगाया आखिरी कॉल, कहा- ‘हम डूबने वाले हैं हमारे लिए…’

Bargi Dam Accident: मध्य प्रदेश के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे ने कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। दिल्ली के मायापुरी खजान बस्ती से एक परिवार 29 अप्रैल को जबलपुर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इस परिवार के छह लोग क्रूज पर सवार थे, जिनमें मां, पिता, बहन, जीजा और दो छोटे बच्चे शामिल थे। यात्रा शुरू में सामान्य थी और सभी लोग घूमने का आनंद ले रहे थे। लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह सफर कुछ ही देर में एक भयानक हादसे में बदल जाएगा।

आखिरी कॉल ने तोड़ दिया परिवार

हादसे के दौरान सबसे दर्दनाक पल तब आया जब त्रीजा नाम की युवती को अपनी बहन का फोन आया। कॉल पर बहन ने कांपती आवाज में कहा—“हम डूबने वाले हैं, हमारे लिए प्रेयर करो।” त्रीजा ने बताया कि कुछ सेकेंड पहले तक वह अपनी बहन और बच्चों को वीडियो कॉल पर खुश देख रही थी, लेकिन अचानक आधे घंटे बाद वही कॉल मौत की खबर बन गई। कॉल के दौरान क्रूज के अंदर चीख-पुकार की आवाजें साफ सुनाई दे रही थीं। इसके बाद फोन कट गया और फिर कोई संपर्क नहीं हो सका।

मां-बेटे की साथ मिली दर्दनाक तस्वीर ने रुला दिया

इस हादसे में मां, बेटी और 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जब रेस्क्यू टीम ने शव बरामद किए तो एक बेहद भावुक दृश्य सामने आया। मां मरीना मैसी ने अपने बच्चे को आखिरी पल तक सीने से लगाए रखा था। दोनों के शव उसी स्थिति में मिले, जैसे वे एक-दूसरे को छोड़ना नहीं चाहते थे। यह तस्वीर सामने आते ही हर किसी की आंखें नम हो गईं। परिवार के अन्य सदस्य किसी तरह बचा लिए गए, लेकिन यह दर्दनाक मंजर उन्हें हमेशा याद रहेगा।

लापरवाही के आरोप, 9 की मौत 

इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4 से 5 लोग अभी भी लापता हैं। कई यात्रियों का आरोप है कि क्रूज में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि लाइफ जैकेट समय पर नहीं दी गई, और जब हालात बिगड़े तब उन्हें बांटा गया। तेज हवा और खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद क्रूज चलाया गया, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और जांच भी की जा रही है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।

Read More-65 वर्षीय बुजुर्ग ने 4 साल की बच्ची का किया रेप फिर पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या, लोगों में आक्रोश

 

Hot this week

क्या राजनीति की दुनिया में कदम रखेगी Preity Zinta? फैंस के सवाल का दिया सीधा जवाब

Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में खास आयोजन, राजनाथ सिंह और योगी ने किया पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर वाराणसी में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img