अगर विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो… अमित शाह ने दी बड़ी चेतावनी

रोहतास जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। राज्य विधानसभा चुनावों से पहले शाह ने कार्यकर्ताओं को चेताया कि विपक्षी दलों का असली एजेंडा क्या है, इसे जनता तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने राहुल गांधी की “वोटर अधिकार यात्रा” को घुसपैठियों के हितों की रक्षा करने वाली कवायद बताते हुए कहा कि अगर विपक्ष सत्ता में आता है तो यह बिहार के लिए खतरनाक साबित होगा।

घुसपैठियों पर बड़ा आरोप

शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो बिहार का हर जिला घुसपैठियों से भर जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को सच्चाई बताएं। शाह ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस बार-बार झूठा विमर्श फैलाते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी कांग्रेस ने बीजेपी पर अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया था, जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी गर्मी

अमित शाह के इस बयान से साफ है कि चुनावी मौसम में बिहार की सियासत गर्माने वाली है। भाजपा जहां विपक्षी गठबंधन को घुसपैठ और वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर जनता के बीच जा रही है, वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल बीजेपी पर लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म करने का आरोप लगाते रहे हैं। अब देखना होगा कि शाह की इस बयानबाजी का असर चुनावी समीकरणों पर कितना पड़ता है।

Read more-एअर इंडिया फ्लाइट क्रैश: बोइंग और हनीवेल पर अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img