Sunday, February 8, 2026

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद बेटे का फर्ज निभा रहा डॉग सिम्बा, वीडियो देख छलक पड़ेंगे आपके भी आंसू

Shefali Jariwala dog: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से उनके फैंस के साथ उनके परिवार टूट गया है। शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी को गमगीन देख फैंस भी निराश है। एक्ट्रेस की मौत के बाद ऐसी अफवाहें भी फैली कि उनके पेट डॉग सिम्बा की तबियत भी ठीक नहीं है। अब इन खबरों पर शेफाली जरीवाला के पति परग त्यागी ने चुप्पी तोड़ी है और इन अफवाहों का खंडन कर दिया हैं। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें सिम्बा एक बेटे का फर्ज निभाता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके भी आंखों से आंसू आ जाएंगे।

पराग त्यागी ने शेयर किया सिंबा का एक वीडियो

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद उनके पेट डॉग सिंबा की तबीयत बिगड़ने की खबरों को पराग त्यागी ने खारिज करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि सिंबा पराग त्यागी के साथ कुछ जरूरतमंदों की मदद करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ ही पराग त्यागी ने एक नोट भी लिखा है कि,”सिंबा बहुत स्वस्थ और मजबूत है। वह अपनी मां (शेफाली) के लिए एक बेटे के रूप में की जाने वाली सभी रस्में निभा रहा है। यह वीडियो उन सभी अच्छे लोगों के लिए है जो हमारे बच्चे सिंबा को लेकर वाकई फिक्रमंद से क्योंकि कुछ बेरहम लोग हमारे बच्चे सिंबा की हेल्थ के बारे में झूठी खबरें फैला रहे थे ताकि कुछ लाइक और व्यूज मिल सके। मैं उन सभी लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं जो वाकई उसकी फिक्र कर रहे हैं आप सभी पर भगवान की फिक्र हो।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parag Tyagi (@paragtyagi)

परग त्यागी को सता रही शेफाली जरीवाला की याद

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके पति पराग त्यागी एकदम से टूट गए हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपनी पत्नी को कितना मिस कर रहे हैं। वही बताया जाता है कि शेफाली जरीवाला अपने पेट डॉग सिंबा के बेहद करीब थी। परग त्यागी शेफाली जरीवाला और सिंबा तीनों एक साथ एक ही घर में एक फैमिली मेंबर की तरह रहते थे।

Read More-एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे क्रिकेटर सुरेश रैना, पहली झलक आई सामने

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img