‘घायल हूं इसलिए घातक हूं…’रणवीर सिंह के बर्थडे पर रिलीज हुआ ‘धुरंधर’ का टीजर, इस दिन आ रही फिल्म

Dhurandhar Teaser Out: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्टार रणवीर सिंह के लिए आज 6 जुलाई का दिन बहुत ही खास है क्योंकि 6 जुलाई को रणवीर सिंह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन पर रणवीर सिंह ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है क्योंकि जन्मदिन के अवसर पर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर का टीजर रिलीज हो गया है। इसके साथ धुरंधर फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह के लोक ने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

रिलीज हुआ धुरंधर का टीजर

आज सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे पर फिल्म धुरंधर के टीजर को शेयर किया है। धुरंधर फिल्म के टीज़र से रणवीर सिंह का पहला लुक सामने आ गया है जिसमें रणबीर सिंह बड़ी दाढ़ी और लंबे बालों में एक गैंगस्टर के लुक में दिखाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह ने टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा “एक नर्क उठेगा, अनजान मैं की सच्ची कहानी को उजागर करगा।” इस टीजर में रणवीर सिंह का डायलॉग लोगों को पसंद आ रहा है जिसमें रणबीर सिंह कहते हैं कि “घायल हूं इसीलिए घातक हूं।”

दिसंबर में रिलीज होगी फिल्म

इसके साथ बर्थडे बॉय रणबीर सिंह ने धुरंधर फिल्म की रिलीज डेट काफी ऐलान कर दिया है रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म 5 दिसंबर साल 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड के कई धुरंधर नजर आए हैं। धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। अर्जुन रामपाल को भी इस फिल्म के टीजर में देखा गया है।

Read More-हरियाली तीज पर माता पार्वती को अर्पित करें ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा वैवाहिक जीवन

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img