लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से किया निष्कासित, तो भाई तेजस्वी यादव का आया बड़ा बयान

Tejaswi Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। लालू प्रसाद यादव के इस बयान से हर हैरान रह गया है। वही बड़े भाई तेज प्रताप यादव के पार्टी से निकल जाने पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें यह सब चीज ना तो अच्छी लगती है और ना ही हम इसको बर्दाश्त करते हैं।

तेजस्वी यादव ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले पर तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि,’हमें यह सब चीज ना तो अच्छी लगती है और ना ही हम इसको बर्दाशत करते हैं। जहां तक मेरे बड़े भाई की बात है, वह एडल्ट हैं उनको अधिकार है वह क्या निर्णय लेते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके बारे में क्या कहा है, वह सार्वजानिक कर दिया गया है। वह अपने निजी जीवन में क्या कर रहे हैं वह किसी से पूछ कर नहीं करते हैं। आपके माध्यम से ही हमें यह पता चला है।’

6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

आपको बता दे लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। दरअसल तेज प्रताप यादव और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव से जुड़े मामले को लेकर लालू यादव ने यह कार्रवाई की है।

Read More-कंधों पर आई भारतीय टेस्ट टीम की जिम्मेदारी, कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ये बात

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img