Saturday, January 24, 2026

शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर फिर उगला जहर, कहा ‘पाकिस्तान के निर्दोष नागरिकों को मारा…’

Shahid Afridi: भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा ही सीमा पर तनाव रहा है। लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद माहौल गर्मा गया जहां पर भारत के 26 बेकसूर लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद भारत में पाकिस्तानी आतंकियों को निशाना बनाया और ऑपरेशन सिंदूर चलाया इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जवाबी कार्रवाई होने लगी। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी लगातार विवादित बयान दे रहे है शाहिद अफरीदी ने भारत पर एक और आरोप लगाया है।

शाहिद अफरीदी का जहरीला बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी लगातार बयान बाजी कर रहे हैं और उन्होंने भारत को लेकर कई विवादित बयान दिए हैं हाल ही में उन्होंने भारत पर एक और आरोप लगाया है जिसमें शाहिद अफरीदी ने कहा “भारत ने पाकिस्तानी निर्दोष नागरिकों को मारा है। एक भी सबूत दिखा दो कि हमने भारत के लोगों को मारा है। हमने नहीं मारा है।”

शाहिद अफरीदी ने किया जीत का दावा

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मिनी युद्ध में पाकिस्तान को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है लेकिन अमेरिका के कहने पर भारत और पाकिस्तान सीज फायर को तैयार हो गए और दोनों देशों ने सीज फायर का ऐलान कर दिया। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान सेना ने भारतीय सेवा को हरा दिया है और उन्होंने विक्ट्री रैली भी निकली है।

Read More-IPL 2025 में नहीं बजेगा डीजे और ना होगा डांस? गावस्कर ने BCCI को दी बड़ी सलाह

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img