3 दिन पहले हुई शादी सरहद से आया बुलावा, भावुक होते हुए नई नवेली दुल्हन ने पति को किया विदा

Operation Sindoor: हर कोई उसे मां को सलाम करना चाहता है जो अपने जिगर के टुकड़े को सरहद पर गर्व से भेजती हैं। इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है जिसके चलते सेना के जवानों की छुट्टी भी कैंसिल कर दी गई है। जो छुट्टी पर अपने गांव गए थे उन्हें भी बुलाया जा रहा है। सोचो जी दुल्हन के हाथों की मेहंदी जैसी की तैसी हो और उसे अपने फौजी पति को सरहद पर भेजना पड़े तो उसे दुल्हन की आंखों में आंसू आ ही जाएंगे लेकिन उस दुल्हन को भी सलाम कहना चाहिए जिसने शादी के तीन दिन बाद ही अपने पति को पूरे गर्व के साथ सरहद पर भेजा हो। महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले सेना के जवान मनोज ज्ञानेश्वर पाटील की शादी 5 मई को यामिनी पाटील से हुई थी।

पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के चलते रद्द की गई छुट्टी

जलगांव जिले के पाचोरा निवासी मनोज और यामिनी का विवाह पूरे रीति रिवाज से सोमवार को संपन्न हुआ था। शादी के बाद नवदंपति ने जीवन की नई यात्रा के सपने देखने शुरू ही किए थे लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सभी जवानों की छुट्टी रद्द कर दी गई और मनोज को भी तुरंत ड्यूटी पर आने का आदेश दिया गया। मनोज ने बिना कोई देर किए, देश सेवा को सर्वोपरि मानते हुए 8 में को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए निकल पड़े। मनोज जब ड्यूटी पर लौट के लिए अपने घर से निकले तो उनकी नई नवेली दुल्हन भावुक को गई।

‘मुझे गर्व है मेरे पति देश की रक्षा के लिए सीमा पर जा रहे हैं’

खुद को संभालते हुए यामिनी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरे पति देश की रक्षा के लिए सीमा पर जा रहे हैं देश से बड़ा कुछ नहीं है। यामिनी मनोज को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची। यामिनी ने इस कठिन परिस्थिति में देश सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही और पति को भावुक होकर विदा किया। यामिनी के इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है।

Read More-पुणे में 19 साल की लड़की ने इंस्टाग्राम पर लिखा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’, मचा बवाल, पुलिस ने लिया एक्शन

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img