नातिन इवारा के जन्म के दौरान डिलीवरी रूम के बाहर कुछ यूं इंतजार करते दिखे अथिया के पापा सुनील शेट्टी, देखें तस्वीर

Athiya Shetty: बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सुनील शेट्टी नाना बन गए हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने 24 मार्च 2025 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपनी बेटी का नाम इवारा रखा है। नाना बनने के बाद से ही सुनील शेट्टी की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है घर में नन्ही परी के आने के बाद उनका पूरा परिवार काफी खुश है। अब इसी बीच सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी अस्पताल में नजर आ रहे हैं।

डिलीवरी रूम के बाहर यूं इंतजार करते दिखे सुनील शेट्टी

अहान शेट्टी ने जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है वह काफी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी डिलीवरी रूम के बाहर खड़े होकर इंतजार करते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर तब की है जब कपल की लाडली बेटी अथिया शेट्टी डिलीवरी रूम में अपनी बेबी को जन्म दे रही थी। सुनील शेट्टी और मन के चेहरे पर नाना नानी बनने का उत्साह साफ देखने को मिल रहा है दोनों बेसब्री से अपनी नातिन से मिलने का इंतजार करते दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

क्रिकेटर केएल राहुल से हुई अथिया की शादी

आपको बता दे भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल की शादी अथिया शेट्टी के साथ हुई है। केएल राहुल (KL Rahul) सुनील शेट्टी के दामाद हैं। वही पापा बनने पर केएल राहुल भी काफी खुश हैं। केएल राहुल(KL Rahul) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए पापा बनने की खुशी जाहिर की थी।

Read More-भारतीय टेस्ट टीम में होगी इस खूंखार बल्लेबाज की एंट्री? अकेले दम पर पलट देता है मैच

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img