IPL 2025: सभी खिलाड़ी अपनी-अपने टीम के लिए आईपीएल 2025 में खेल रहे हैं और खिलाड़ी मैच से पहले जमकर अभ्यास कर रहे हैं। आईपीएल 2025 के बीच अचानक दिल्ली में तूफान आ गया है। दिल्ली में तूफान के बीच मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे होते हैं तभी अचानक तूफान आ जाता है।
दिल्ली में आया तूफान
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अरुण जेटली स्टेडियम का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे होते हैं तभी अचानक दिल्ली में तूफान आ जाता है और तेजी से हवाई चलने लगते हैं जिसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी मैदान छोड़कर भागते हुए नजर आते हैं इस दौरान ट्रेंट बोल्ट को भागते हुए देखा गया है। वह तेजी से चिल्लाते हुए मैदान से बाहर जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान स्टेडियम में कई होल्डिंग भी टूट जाती है।
⚡️Thunderstorm in Delhi and ThunderBoult is on the run 🏃♂️#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #DCvMI pic.twitter.com/IpK0MN0Scj
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 11, 2025
VIDEO | Delhi witnesses sudden change in weather. Visuals from Vikaspuri.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/i3HVcjPlCE
— Press Trust of India (@PTI_News) April 11, 2025
दिल्ली से होगा मुकाबला
आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में 13 अप्रैल को हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का सामना अक्षर पटेल के कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल से होने वाला है। दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13 अप्रैल को खेला जाएगा जिसको लेकर अभी से ही खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Read More-फिर से CSK की कप्तानी करेंगे MS Dhoni, IPL 2025 से बाहर हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड, जानें वजह