Thursday, December 25, 2025

IPL के बीच 33000 करोड़ के मालिक से मीटिंग करने दुबई पहुंचे रोहित-सूर्या और हार्दिक, साथ में दिखे जय शाह

IPL 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी से लेकर कई सीनियर खिलाड़ी आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं जहां पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रहे हैं। अब इसी बीच मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की एक तस्वीर सामने आई है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सहित स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दुबई पहुंचे हैं।

दुबई पहुंचे मुंबई इंडियंस के ये स्टार खिलाड़ी

आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट के बीच अचानक भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के साथ हार्दिक पांड्या दुबई पहुंचे हैं। जहां पर इन खिलाड़ियों ने दुबई के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद के साथ मीटिंग की एक तस्वीर पर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद के साथ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव नजर आ रहे हैं इस दौरान आईसीसी चेयर मैन जय शाह को भी देखा जा सकता है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद 33000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

खराब रहा मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस बिल्कुल फ्लॉप रही है। आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच मैच खेले हैं जिसमें मुंबई इंडियंस को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है जबकि चार मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है। जिस कारण आईपीएल 2025 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी आठवें नंबर पर है। अब मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था।

Read More-22 साल के इस बल्लेबाज की फैन बनी प्रीति जिंटा, सेल्फी के साथ शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img