दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबा पूरा बॉलीवुड

Manoj Kumar: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मनोज कुमार के निधन से पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मनोज कुमार ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी से लेकर तमाम सेलेब्स ने दुख जताया है।

पिता की मौत से दुखी हुए कुणाल गोस्वामी

मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने अपने पिता के निधन पर दुख जताते हुए नम आंखों से कहा कि,”मेरे पिता मनोज कुमार का आज सुबह 3:30 पर कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया वह काफी समय से बीमार चल रहे थे लेकिन उन्होंने हर बाधा का डटकर मुकाबला किया। भगवान की कृपा और साइन बाबा के आशीर्वाद से उन्होंने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली उनका अंतिम संस्कार कल होगा,सियाराम।” मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में एक युग का अंत हो गया है अपने पूरे करियर के दौरान मनोज कुमार राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना पर केंद्रित फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मनोज कुमार का कहां होगा अंतिम संस्कार

मनोज कुमार का पार्थिव शरीर आज अस्पताल में रखा जाएगा। कल अभिनेता का अंतिम संस्कार 12 बजे विले पार्ले में स्थित हिंदू शमशान भूमि पर होगा। मनोज कुमार के कई परिजन विदेश में है जिनके आने का इंतजार किया जा रहा है इसी वजह से उनका कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Read More-‘इरादे खंजर के तो नेक नहीं हो सकते…’, लोकसभा में वफ्फ बिल पास होने पर फूटा अबू आजमी का गुस्सा

Hot this week

CJP प्रवक्ता से मिले अखिलेश तो BJP ने घेरा, शाहनवाज बोले- ‘योगी के रहते यूपी में…’

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img