Sunday, January 18, 2026

‘रोहित, सूर्या और तिलक ने की मस्ती, इस शख्स को उठाकर स्विमिंग पूल में फेंका, वायरल हो रहा वीडियो

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस टीम आईपीएल में हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है। क्योंकि मुंबई इंडियंस न केवल आईपीएल की सबसे सफल टीम है बल्कि टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी मुंबई इंडियंस में खेलते हुए नजर आते हैं। अब सोशल मीडिया पर इसी बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मुंबई इंडियंस के लिए खिलाड़ी मस्ती करते हुए एक शख्स स्विमिंग पूल में फेंक देते हैं।

वायरल हो रहा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का वीडियो

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ज्यादातर मस्ती करते हुए नजर आते हैं अब इसी बीच सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव तिलक वर्मा के अलावा रोहित शर्मा का वीडियो चर्चा में बना हुआ है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के अलावा तिलक वर्मा एक युवक को उठकर स्विमिंग पूल के अंदर फेंक देते हैं।

किस स्विमिंग पूल में फेंका?

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग को पसंद कर रहे हैं बताया जा रहा है कि तिलक वर्मा सूर्यकुमार यादव के साथ रोहित शर्मा ने जिस शख्स को स्विमिंग पूल के अंदर फेंका है वह कोई और नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस का सोशल मीडिया एडमिन है। खिलाड़ियों की मस्ती भरा यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More-रियान पराग से मिलने के लिए सुरक्षा घेरे को तोड़ मैदान में घुसा फैन, रोकना पड़ा मैच

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img