Friday, December 5, 2025

बेटी दुआ के बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा ये चीज सर्च करती है दीपिका पादुकोण? खुद एक्ट्रेस ने किया चौकाने वाला खुलासा

Deepika Padukone Daughter: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले साल एक प्यारी सी बेटी दुआ की मां बनी है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिल्मों से दूर इन दोनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। दीपिका पादुकोण अपनी बिटिया को सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करती हैं। अभी तक दीपिका पादुकोण ने अपनी नन्ही सी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। वही अब इसी बीच दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह सबसे ज्यादा अपनी बेटी दुआ के लिए क्या सर्च करती हैं।

बेटी के लिए क्या सर्च करती हैं दीपिका पादुकोण?

दीपिका पादुकोण अभी हाल ही में अबू धाबी के फोर्ब्स शिखर सम्मेलन में पहुंची थी इस दौरान एक्ट्रेस से बातचीत में पूछा गया कि उन्होंने आखिरी बार क्या गूगल किया था या ऑनलाइन सर्च किया था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने आखिरी बार सर्च किया था कि,”मेरा बेबी कब थूकना बंद करेगा या कुछ इसी तरह की बातें?” इसके अलावा दीपिका से पूछा गया की छुट्टी के दिन का मतलब उनके लिए क्या है इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि उनका दिन उनके घर पर कुछ रिलैक्सिंग एक्टिविटीज और अपनी बेटी दुआ के साथ समय बिताने से भरा होगा।

कपल कब बने थे माता-पिता?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फरवरी 2024 में प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट की थी। कपल सितंबर 2024 में पेरेंट्स बने थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। हालांकि बेटी का नाम दुआ रखना पर दीपिका और रणवीर को काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन दीपिका और रणवीर सिंह को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं दीपिका और रणवीर की बेटी दुआ का चेहरा देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More-फाइनल मुकाबले से पहले चोटिल हुए विराट कोहली, प्रैक्टिस के दौरान घुटने में लगी चोट

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img