योगी सरकार अब इन सरकारी कर्मचारियों पर करेगी सख्त कार्रवाई, मार्च महीने से रोका जाएगा वेतन

चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराएं लेकिन सरकार के निर्देशों के बावजूद भी यह कर्मचारी अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा अभी तक दर्ज नहीं कराया है।

51
cm yogi

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार कई सरकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने जा रही है। सरकारी कर्मचारियों को सरकार के निर्देशों का अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। इनका मार्च के महीने का वेतन रोका जा सकता है। क्योंकि यह सभी कर्मचारी सरकार के निर्देशों को अनदेखा कर रहे हैं सरकार ने कर्मचारी को कई बार सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराएं लेकिन सरकार के निर्देशों के बावजूद भी यह कर्मचारी अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा अभी तक दर्ज नहीं कराया है।

28 फरवरी है अंतिम तारीख

प्रदेश में ऐसे डेढ़ लाख कर्मचारी हैं जिन्होंने अभी तक चल और अचल संपत्ति का ब्योरा दर्ज नहीं कराया है। 28 फरवरी तक यूपी के सभी राज्य कर्मचारियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा देने की अंतिम तारीख है। अगर अब भी इन कर्मचारियों ने दिसंबर 2025 तक अपनी संपत्ति की जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर नहीं दी तो मार्च महीने से इनका वेतन रोक दिया जाएगा। यूपी में इतनी बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारियों द्वारा अपने संपत्ति का ब्योरा नहीं दिए जाने पर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने नाराजगी जाहिर की है।

इतने कर्मचारीयों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा

उत्तर प्रदेश में कुल 8,33510 राज्य कर्मचारी हैं। उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के अनुसार सभी श्रेणियां के राज्य कर्मचारियों को 15 फरवरी तक अपनी चल- अचल संपत्ति का ब्योरा देना था लेकिन अब तक 6,89826 कर्मियों ने ही अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है लेकिन 1,43,684 कर्मियों ने अब तक मानव संपदा पोर्टल पर इसकी जानकारी नहीं दी है।

Read More-बाप- बेटे को जिंदा जलाने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व सांसद को हुई उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा