दिल्ली की सीएम बनी रेखा गुप्ता, ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Rekha Gupta: शालीमार बाग से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बना दी गई है उन्होंने दिल्ली के सीएम पद की शपथ ले ली है। दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया था।दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण कर ली है। उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता को सीएम पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ दिल्ली की नई सरकार का गठन हो गया है‌। इस दौरान मंच पर उनके साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

प्रवेश वर्मा ने भी ली शपथ

नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को कैबिनेट मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। नई दिल्ली सीट से बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। अब वह सीएम रेखा गुप्ता कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनी रेखा गुप्ता

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दिन बाद नए मुख्यमंत्री का इतजार खत्म हो गया है‌। रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली की सीएम के रूप में शपथ ले ली। इस दौरान रेखा गुप्ता भगवा साड़ी में नजर आईं।वह दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। उनसे पहले आतिशी, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम रही हैं। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं।

Read More-‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगी…’ सीएम पद की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता का बड़ा बयान

Hot this week

इस राज्य में UCC पर लगी मुहर! विधानसभा में बिल पास होते ही CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने…’

मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img