वापसी करते ही रियान पराग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए इस टीम के कप्तान

Riyan Parag: भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाज रियान पराग बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में चोटिल हो गए थे। अक्टूबर साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी और तीसरे T20 मैच में रियान पराग के कंधे में चोट लग गई थी जिसके बाद रियान पराग काफी लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। लेकिन अब भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रियान पराग की मैदान पर वापसी होने वाली है वापसी करते ही रियान पराग को बड़ी जिम्मेदारी मिल जाएगी और वह इस टीम के कप्तान बन जाएंगे।

इस टीम के कप्तान बनेंगे रियान पराग

रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रियान पराग की वापसी होने वाली है रियान पराग असम टीम के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं फिट होने के बाद रियान पराग को असम टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है। रियान पराग सौराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मुकाबले में असम के कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

ऐसा रहा अंतरराष्ट्रीय करियर

आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद रियान पराग को भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। जिसके बाद से अभी तक रियान पराग टीम इंडिया के लिए 9 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए हैं इसके अलावा गेंदबाजी में भी रियान पराग के नाम 4 टी 20 अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा रियान पराग को टीम इंडिया के लिए एक वनडे मैच भी खेलने का मौका मिला। जिसमें रियान ने बल्ले से सिर्फ 15 रन ही बनाए लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने तीन विकेट लिए। रियान पराग का चयन भारतीय टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में नहीं हुआ है।

Read More-पैरों की मालिश की, गर्लफ्रेंड के लिए घुटवाए बाल…कैंसर से जूझ रही हिना खान का कुछ इस तरह ख्याल रख रहे उनके बॉयफ्रेंड

Hot this week

10 ओवर में सिर्फ 35 रन, फिर भी सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया 156; जानें कैसे ने किया कमाल

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद...

CM हिमंत विश्व सरमा की पत्नी पर सनसनीखेज आरोप, कांग्रेस बोली- ‘उनके पास तीन…’

असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img