Thursday, November 13, 2025

सिर पर दुपट्टा,माथे पर तिलक, बालाजी के दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, इंडियन लुक में नजर आई देसी गर्ल

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर पहुंची हैं जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंडियन लुक में नजर आई हुई है। प्रियंका चोपड़ा का देसी लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बालाजी की भक्ति में डूबी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अभी हाल ही में बालाजी के दर्शन करने के लिए चिलकुर बालाजी मंदिर पहुंची। इस धार्मिक यात्रा की कई तस्वीरें एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने लाइट ब्लू कलर का सूट पहना हुआ था और सिर पर दुपट्टा उड़ा हुआ था माथे पर तिलक लगाया हुआ। प्रियंका चोपड़ा ने मंदिर के अंदर जाकर बालाजी का आशीर्वाद लिया और मंदिर की चुनरी भी ओढ़ी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

रामचरण की पत्नी उपासना का किया धन्यवाद

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने साउथ सुपरस्टार रामचरण की पत्नी उपासना का भी धन्यवाद दिया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा श्री बालाजी के आशीर्वाद से एक नया अध्याय शुरू हुआ। हम सभी के दिलों में शांति और हमारे चारों और समृद्धि और प्रचुरता हो। भगवान की कृपा अनंत है। आपको बता दे प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद विदेश में रहती है लेकिन फिर भी वह अपने देश की धरती से जुड़ी हुई है।

Read More-हीरोइन बनना चाहती है महाकुंभ की वायरल मोनालिसा, बताया कौन है उनकी फेमस एक्ट्रेस

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img