Thursday, December 4, 2025

मनमोहन सिंह की समाधि को लेकर शुरू हुई राजनीति, अखिलेश यादव ने BJP को याद दिलाई परंपरा

Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने गुरुवार 26 दिसंबर 2024 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शनिवार 28 दिसंबर की सुबह 11:45 पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया जाएगा। हालांकि अभिषेक उनकी समाधि को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने मांग की है कि जहां मनमोहन सिंह की समाधि बने वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाए। वहीं अब इस मामले पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अखिलेश यादव ने बीजेपी को याद दिलाई परंपरा

सपा सांसद अखिलेश यादव ने मनमोहन सिंह की समाधि पर हो रही सियासत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “देश के पूर्व प्रधानमंत्री जी की समाधि के संदर्भ में सम्मान की परंपरा का निर्वहन होना चाहिए। न इस विषय पर किसी राजनीति की आवश्यकता है, न होनी चाहिए। डॉ. मनमोहन सिंह जी की समाधि राजघाट पर ही बननी चाहिए। भाजपा अपनी संकीर्ण सोच का अनुचित उदाहरण प्रस्तुत न करे। इतिहास भाजपा को उसके इस नकारात्मक नजरिये के लिए कभी माफ नहीं करेगा।”

कांग्रेस ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कद को देखते हुए उनका अंतिम संस्कार वही कराया जाए जहां एक स्मारक का निर्माण कराया जा सके। वही पत्र में उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करके राजनेताओं व देश के पूर्व प्रधानमंत्री की याद में स्मारक बनाने की परंपरा का पालन हो सकेगा। राष्ट्र व राष्ट्रवासियों के दिलों में पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह के लिए एक विशिष्ट स्थान है। उनकी उपलब्धियां और देश के विकास में उनका योगदान अभूतपूर्व है। पत्र के आखिर में कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि आशा नहीं विश्वास भी है कि सरदार मनमोहन सिंह के कद को देखते हुए सरकार उनके स्मारक के लिए उचित स्थान आवंटित करेगी।

Read More-आखिरी सफर पर मनमोहन सिंह… अंतिम संस्कार के लिए कांग्रेस दफ्तर से निकला पूर्व PM का पार्थिव शरीर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img