Thursday, November 20, 2025

‘अब समय आ गया है…’, अल्लू अर्जुन के घर पर हुए हमले पर फूटा पिता का गुस्सा

Pushpa 2 Allu Arjun Controversy: ‘पुष्पा 2’ फेम अल्लू अर्जुन के हैदराबाद वाले घर पर कल रविवार को उस्मानिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने हमला करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को अधिक मुआवजा देने की मांग की थी। अल्लू अर्जुन के घर पर हुए हमले के बाद उनके पिता अल्लू अरविंद का गुस्सा फूटा है और उन्होंने हैदराबाद में जुबली हिल्स वाली प्रॉपर्टी से प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग की। अल्लू अर्जुन के पिता ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां जो भी दंगा करने के इरादे से आएगा पुलिस उसे पर एक्शन लेगी।

अल्लू अर्जुन के पिता ने जताई नाराजगी

अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने बेटे के घर पर हुए हमले पर रिएक्शन देते हुए कहा कि,’आज हमारे घर पर जो हुआ उसे सबने देखा। अब समय है इसके हिसाब से एक्शन लेने का। हमारे लिए अभी किसी भी चीज पर रिएक्ट करने का सही समय नहीं है। पुलिस ने हमला करने वालों को पकड़ लिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। यहां पर जो भी दंगा करने के इरादे से आएगा पुलिस उसके खिलाफ एक्शन लेगी। मैं इसीलिए रिएक्ट नहीं करूंगा क्योंकि मीडिया यहां पर है अब संयम बरतने का समय है। कानून अपना काम करेगा।’

तेलंगाना के सीएम ने किया रिएक्ट

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने इस घटना पर रिएक्शन देते हुए कहा कि,’मैं फिल्म सेलिब्रिटी के घर पर हुए हमले की निंदा करता हूं। राज्य के डीजीपी और शहर पुलिस आयुक्त को कानून व्यवस्था के संबंध में सख्त कार्रवाई का आदेश देता हूं। इस संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

Read More-सालों बाद एक्स गर्लफ्रेंड Kareena Kapoor के साथ दिखे Shahid Kapoor, तस्वीरें देख फैंस को आई ‘जब वी मेट’ की याद

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img