Thursday, November 20, 2025

किस बीमारी से जूझ रहे विनोद कांबली? भारतीय दिग्गज ने खुद किया खुलासा

Vinod Kambli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अपनी निजी जिंदगी में काफी ज्यादा समस्याओं से गुजर रहे हैं। विनोद कांबली को गंभीर बीमारी है जिस कारण विनोद कांबली को चलने में भी बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है इसी के साथ विनोद कांबली आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपनी बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है विनोद कांबली ने बताया है कि वह किस बीमारी से जूझ रहे हैं?

विनोद कांबली ने किया बड़ा खुलासा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बीमारी पर खुलासा करते हुए बताया है कि “मैं अब अच्छा महसूस कर रहा हूं। मेरी पत्नी मेरा बहुत ख्याल रखती है। वो मुझे 3 अलग-अलग अस्पतालों में लेकर गई और कहा, ‘तुम्हें फिट होना ही होगा। अजय जडेजा भी मुझे देखने आए और उन्हें देखकर अच्छा लगा। मुझे मूत्र संक्रमण की समस्या है। मैं गिरने वाला था, तभी मेरे बेटे जीसस क्रिस्टीयानो ने मुझे उठाया। मेरी बेटी की उम्र अभी 10 साल है।” विनोद कांबली को यूरिन इंफेक्शन है। जिसे हिंदी में मूत्र संक्रमण कहा जाता है।

कांबली से मिलने पहुंचे थे सचिन

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे जहां पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली से क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहुंचे थे। सचिन तेंदुलकर ने विनोद कांबली से मुलाकात की थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। सचिन तेंदुलकर से मिलने के बाद विनोद कांबली काफी ज्यादा खुश हुए थे।0

Read More-बाबर आजम पर लगे रेप केस में सुनवाई टली, जाने क्या है पूरा मामला

Hot this week

आंध्र प्रदेश में नक्सलियों का सफाया: हिडमा के बाद सात और ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img